भोगनीपुर: रूरगांव में घर में काम करते समय महिला को जहरीले कीड़े ने काटा, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के रूरगांव निवासी वसी मोहम्मद ने बताया कि मां शहरून निशा गुरुवार की रात करीब 8 बजे घर में काम कर रही थी। तभी उनके पैर में जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर आए। जहां से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।