नौहट्टा: नौहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव की पड़ोसी पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, महिला ने थाने में न्याय की गुहार लगाई
नौहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव की पड़ोसी पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, महिला ने थाने में लगाई न्याय की गुहार रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पड़ोसी पर मारपीट और छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता मीना देवी ने सोमवार को नौहट्टा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।