मेहदावल थाना क्षेत्र के कौवाथोड़ गांव में मंगलवार सुबह 6 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह साइकिल से बेटी के यहां शादी में जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।