जगाधरी: शिवपुरी की डेहा बस्ती में सूने मकान से डेढ़ लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी
मंगलवार को 10:00 बजे अश्विनी जानकारी देते बताया वह रिश्तेदारी में गया था। रात को घर वापस नहीं लौट सका सुबह 9:30 बजे घर लौटा तो घर का ताला टूटा पड़ा था। सामान भी बिखरा हुआ था घर में रखे डेढ़ लाख रुपए के साथ सोने चांदी के जेवर भी चोरी हो चुके हैं। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई में जुटी। करीब 10 से 12 लाख रुपए का उसका नुकसान हो गया है।