जहानाबाद: काको मोड़ से अरवल मोड़ तक पोल स्थापना कार्य के कारण शहर में 21-22 मई के बीच विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
जिला प्रशासन के द्वारा मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे जानकारी दी गई कि पथ निर्माण विभाग, जहानाबाद द्वारा काको मोड़ से अरवल मोड़ तक पोल स्थापना का कार्य किया जाएगा। उक्त कार्य के दौरान विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से जहानाबाद शहरी क्षेत्र में पावर सब-स्टेशन से जुड़े फीडर संख्या-01 की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।