बांका: तरैया गांव में तलवार से गला काट युवक की गई हत्या, अस्पताल में शव का हुआ पोस्टमार्टम
Banka, Banka | Jun 29, 2026 बांका जिले के तरैया गांव में रविवार की देर रात एक 30 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने तलवार से उसका गला काट दिया। मृतक की पहचान राजकुमार यादव के पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। सोमवार की सुबह 9:00 शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया।