🗳️ बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के नामांकन में शामिल हुए सम्राट चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।
सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बांकीपुर की जनता विकास, सुशासन और जनसेवा के मुद्दों पर एनडीए का समर्थन करेगी और भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाएगी।
उन्होंने लोगों से विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने की अपील भी की। अब बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं।
#Bankipur #BankipurByElection #SamratChoudhary #NeerajKumarSinha #BJP #NDA #BiharPolitics #BiharNews #BhojpuriyaMatiNews
Chapra, Saran | Jul 13, 2026