कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के यदुटांड़ में तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो और बाइक को टक्कर मारी, पिलर भी तोड़ा
तिलैया थाना क्षेत्र के यदुटांड़ एचपी गैस गोदाम के समीप सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 09 एयू 4094 यदुटांड़ से गैस गोदाम की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक टेंपो में टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।।