शाजापुर: शाजापुर जिले में कमजोर रिजल्ट पर सख्ती: कलेक्टर के निर्देश पर 64 स्कूलों को नोटिस, इमलीखेड़ा में 0% परिणाम से हड़कंप
शाजापुर में बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद शिक्षा विभाग एक्शन में है। कलेक्टर के निर्देश पर 10वीं-12वीं के कमजोर प्रदर्शन वाले 64 सरकारी स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। समीक्षा में पाया गया कि 10वीं में 70% और 12वीं में 80% लक्ष्य के बावजूद कई स्कूल तय मानकों से नीचे रहे। इमलीखेड़ा स्कूल का 10वीं परिणाम 0% रहना सबसे चौंकाने वाला मामला है।