जयपुर से आए हुए बच्चे के खो जाने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ढूंढकर वापस लौटाया
Sadar, Varanasi | Mar 29, 2024 काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आया जयपुर का 10 वर्षीय अरश खींची अपने दादा श्याम सुंदर खींची से बिछड़ गया। इसकी शिकायत दशाश्वमेध थाने पर दी गई जिस पर थाना प्रभारी राकेश पाल ने संज्ञान लेते हुए त्वरित चौकी प्रभारी देवनाथपुर को पुलिस बल के साथ ढूंढने को लगा दिया। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है।