धारा-144 को देखते हुए वाराणसी के तमाम क्षेत्रों में पुलिस ने की पैदल गश्त
Sadar, Varanasi | Mar 29, 2024 मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे उत्तर प्रदेश सहित वाराणसी में धारा 144 लगाई गई है। एसीपी भेलूपुर के साथ इंस्पेक्टर भेलूपुर और थाना प्रभारी चितईपुर द्वारा कई क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। साथ ही एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक द्वारा जाम को खाली करवाकर लगातार अनाउंस किया।