माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद दिवंगत विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने दिया बयान, कहा- आज हमें न्याय मिला
Sadar, Varanasi | Mar 29, 2024 पूर्व बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का साजिशकर्ता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद दिवंगत विधायक की पत्नी अलका राय और बेटा पीयूष ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद बाहर निकलकर खुशी जताई और कहा कि बाबा के दरबार में देर है, अंधेर नहीं। आज हमें न्याय मिला है।