मोहनसराय हाईवे पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरायी,ड्राइवर व खलासी घायल
Sadar, Varanasi | Mar 29, 2024 मोहन सराय चौराहा स्थित हाईवे पर शुक्रवार को पंजाब से रांची जा रही ट्रैक्टर लदी ट्रेलर अनियंत्रित होकर सामने जा रही ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गयी। जिससे ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे ड्राइवर बिनेश कुमार 40 वर्ष व खलासी भूरेलाल 35 वर्ष निवासी कानपुर को हल्की चोटे आयी।