कोरबा: महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, कोरबा में विधायक ने सरकार पर किया तीखा हमला
Korba, Korba | May 18, 2026 पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के निर्देश पर यह धरना दिया गया। ग्राम कोटमेर स्थित पेट्रोल पंप के सामने केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला गया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।