गुरूर: संजारी बालोद की MLA संगीता सिन्हा ने RTO उड़नदस्ता द्वारा NH में अवैध वसूली की शिकायत परिवहन मंत्री को दी
Gurur, Balod | Mar 17, 2026 NH 30 में जगतरा टोल प्लाजा और मरकाटोला के पास RTO उड़नदस्ता की टीम द्वारा लगातार अवैध वसूली की शिकायत पर MLA संगीता सिन्हा ने सोमवार दोपहर 2 बजे विधानसभा सत्र के दौरान परिवहन मंत्री को अवगत कराया। जिसका वीडियो मंगलवार की शाम 6 बजे सामने आया है। MLA ने कहा कि नेशनल हाईवे में मालवाहकों तथा अन्य वाहनों को रोकने से आम नागरिकों को परेशानी होती है।