आरोन: आरोन में 53 वर्षीय व्यक्ति ने 7 साल की बच्ची से किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
आरोन थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 6 मई शाम को थाना प्रभारी ने बताया, 3 मई 2026 को 7 वर्षीय बच्ची के साथ ₹10 का लालच देकर कमरे में ले जाकर रेप करने की 4 मई को महिला ने रिपोर्ट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर 5 मई को आरोपी हरनाम रजक उम्र 53 साल ग्राम पारासरी थाना आरोन को गिरफ्तार किया। 6 मई को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।