बकानी: बकानी के खिमाखेड़ी रूपपुरा में पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल
बकानी। खिमाखेड़ी रूपपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते पूरीलाल गुर्जर और उनके भाई हेमराज गुर्जर पर जानलेवा हमला हुआ। आरोप है कि पूरीलाल को मवेशी के भूसे के दौरान ट्रैक्टर से कुचला गया, जबकि हेमराज को लाठी-डंडों और पत्थरों से पीटा गया। दोनों गंभीर हालत में सीएचसी बकानी से झालावाड़ जिला अस्पताल भर्ती किया गया।