जमुई: टाउन थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Jamui, Jamui | Mar 21, 2024 होली पर्व को लेकर गुरुवार को टाउन थाना परिसर में वीडियो श्रीनिवास की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वीडियो ने सख्त लहजे में कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर शहर में धारा 144 लागू है। साथ ही होली पर्व में डीजे व लाउडस्पीकर बजाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है।