जमुई: भगवाना गांव स्थित तालाब में डूबकर 9 वर्षीय बच्चा की हुई मौत, डायल 112 की पुलिस ने लाया सदर अस्पताल में
Jamui, Jamui | Mar 21, 2024 भगवाना गांव स्थित तालाब में गिरे खिलौना को निकालने के दौरान एक बच्चा डूब गया। उसके बाद साथी बच्चों के हल्ला करने पर स्थानीय ग्रामीणों व परिजन द्वारा तालाब से बच्चे को निकाला गया। डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा बच्चा को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मो.शमसाद के 9 वर्षीय पुत्र मो.साकिब मल्लिक के रूप में हुई है।