भोरे: भोरे प्रखंड में मंत्री सह स्थानीय विधायक सुनील कुमार ने 55 भूमिहीनों को बासगीत पर्चा वितरित किए
भोरे प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार की दोपहर 1:00 बजे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तत्वाधान में अभियान बसेरा के तहत विशेष पर्चा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री सह स्थानीय विधायक सुनील कुमार ने प्रखंड के 55 पात्र भूमिहीन परिवारों को अपने हाथों से बासगीत पर्चा सौंपा।इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे।