डुमरांव: डुमरांव स्टेशन पर सुविधाओं की समीक्षा, रेल यात्री कल्याण समिति 14 जून को करेगी एकदिवसीय धरना
Dumraon, Buxar | Jun 1, 2026 डुमरांव में यात्री सुविधाओं की बहाली की मांग को लेकर रेल यात्री कल्याण समिति 14 जून को एकदिवसीय धरना देगी। रेलयात्री कल्याण समिति शाखा डुमरांव की मासिक समीक्षात्मक बैठक रविवार की शाम 5 बजे तब तय हुआ। बैठक में पैसेंजर ट्रेनों के लगातार विलंब से परिचालन पर नाराजगी जताई गई।