ओबरा: बभनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरप्रांतीय गिरोह के 2 मोटरसाइकिल चोर हुए गिरफ्तार
Obra, Sonbhadra | Jun 28, 2026 सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना बभनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने अंतरप्रांतीय स्तर पर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।