अनूपपुर: रामलाल रौतेल बने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, संगठन ने जताया भरोसेमंद नेतृत्व पर विश्वास
अनूपपुर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी संगठन द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है,रामलाल रौतेल पूर्व में अनूपपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और संगठनात्मक व प्रशासनिक अनुभव रखते हैं।