भीलवाड़ा: रोटरी की पहल से नसीराबाद बस स्टैंड की तस्वीर बदली, शहर में जनसेवा की मिसाल बनी यह पहल
नसीराबाद। रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3043 के डिस्ट्रिक्ट डेजिनेटेड फंड (DDF), स्व. चवन्नीलाल हलवाई गुर्जर की पुण्य स्मृति में भड़ाना परिवार तथा रोटरी सदस्यों के सहयोग से लगभग 7 लाख रुपये की लागत से कराए गए रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण संपन्न हो गया। इसके बाद शहरभर में इस जनहितकारी कार्य की सराहना हो रही है।