सदर: वाराणसी में MP के सीएम मोहन यादव ने पूड़ी कचौड़ी का चखा स्वाद
वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव बनारसी पूड़ी कचौड़ी का स्वाद लेते हुए नजर आए। इस दौरान मोहन यादव को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ पड़ी। मोहन यादव शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे थे इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बरेका मैदान में सम्राट विक्रमादित्य नाट्य महोत्सव में शामिल हुए थे।