बिजावर: किशनगढ़ की राईपुरा घाटी में 4 किलोमीटर लंबा जाम, ट्रक पलटने से यातायात प्रभावित
शनिवार कि दोपहर करीब 1:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार किशनगढ़ थाना क्षेत्र की राईपुरा घाटी में ट्रक पलटने से करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि अवैध रेत से लदा ट्रक घाटी में पलट गया, जिसके बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।