चीनोर: किठोंदा में आयोजित समाधान शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत समाधान
किठोंदा में उपभोक्ताओं की समस्याओं की त्वरित और मौके पर ही समाधान के लिए एक विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा। जिन पर तत्परता से संज्ञान लेते हुए उनका त्वरित निराकरण किया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस प्रकार के शिवरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।