महोबा: ननौरा गांव में दबंगों की धमकी से आहत युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
Mahoba, Mahoba | Apr 19, 2026 दबंगों की धमकी से आहत एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पीड़ित के भाई निरपत प्रजापति का आरोप है कि कुछ लोग घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए युवती पर तमंचा तानकर डराने लगे। इस घटना से आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।