उज्जैन शहर: उज्जैन के महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर 7 लाख 65 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन के महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर 7 लाख 65 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। श्रद्धालुओं को 40 मिनट में दर्शन करवाएं गए हैं। महाकाल मंदिर के अधिकारी संदीप सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं।