बसंतराय: बसंतराय के तोफिल गांव में चापाकल खराब, भीषण गर्मी में ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे
बसंतराय प्रखंड के बोदरा पंचायत अंतर्गत तोफिल गांव में चापाकल खराब होने से भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट घर आ गया है। ग्रामीणों को दूर दराज से पानी लाकर अपने ज़रूरतें पूरी करनी पड़ रही है। जलसहिया उषा देवी ने बताया कि कई बार विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक चापाकल मरमती नहीं हुई है।