नबीनगर: सोन दियारा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 105 लीटर महुआ शराब और बाइक जब्त, तस्कर फरार
नवीनगर प्रखंड के बड़ेंम थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के ग्राम महुआंव के पश्चिम दिशा स्थित सोन दियारा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 105 लीटर देशी महुआ शराब और एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखते ही शराब तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्