गोवर्धन: कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलें तबाह, मिट्टी में मिली सब्जियों की फसल
गोवर्धन के ग्रामीण इलाकों में कल तक जहाँ हरियाली थी, वहाँ आज तबाही का मंजर है। रविवार सुबह हुई तेज ओलावृष्टि ने गेहूं की तैयार खड़ी फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। खेतों में पानी भरा है और गिरी हुई फसल अब सड़ने लगी है। किसानों की मानें तो यह सिर्फ फसल का नुकसान नहीं, बल्कि उनकी साल भर की जमा-पूंजी और मेहनत का अंत है।