अरवल: बैदराबाद में रामनवमी पर गाजे-बाजे के साथ निकला भव्य जुलूस
Arwal, Arwal | Apr 6, 2025 बैदराबाद में रविवार दोपहर 12:00 बजे ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर जुलूस निकल गया। भक्ति गीतों के गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया। श्रद्धालुओं ने भगवान राम की झांकी सजाई और पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में भाग लिया। जगह-जगह फूलों की वर्षा और भंडारे का आयोजन कर लोगों ने राम जन्मोत्सव का उल्लासपूर्वक स्वागत किया।