हुज़ूर: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू: इंदौर से दौड़ेंगी 1688 बसें, जुलाई से 150 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी
Huzur, Bhopal | Jun 2, 2026 मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत सबसे पहले इंदौर संभाग से बस संचालन शुरू किया जाएगा। मंत्रालय में आयोजित मध्य प्रदेश यात्री परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की बैठक में इस योजना को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए |