पहाड़ी: रात के अंधेरे में साइबर ठगी का खेल, जुरहरा पुलिस ने 4 ठगों को दबोचा
जुरहरा थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 6 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर पुरानी भारतीय मुद्रा खरीदने और बेचने के विज्ञापन डालकर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करते थे।मंगलवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी।