इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई में चोरी, चोरों ने हजारों रुपए के उपकरण ले उड़े
अलीगंज पंचायत स्थित डब्ल्यूपीयू अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने इकाई में रखे स्वच्छता कार्य से जुड़े उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। मुखिया प्रतिनिधि वाई.पी. सुमन ने सोमवार को 5 बजे बताया कि चोर एक अग्निशमन यंत्र, 10 कुदाल, 10 बेलचा और 20 झामा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।