बोध गया: बोधगया: NGO द्वारा संचालित 12 छात्राओं को छात्रावास से निकाला, परिजनों ने उठाए सवाल
बोधगया प्रखंड अंतर्गत एक एनजीओ द्वारा संचालित बिहार महादलित विकास मिशन नारी गुंजन छात्रावास से अचानक 12 छात्राओं को निष्कासित कर दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से छात्राओं की पढ़ाई पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है और परिजनों में चिंता बढ़ गई है।