जमुई: महिसौड़ी चौक पर ऑटो की टक्कर से महिला घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 12, 2026 शहर के महिसौड़ी चौक पर मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे तेज रफ़्तार ऑटो वाहन की टक्कर से एक ऑटो पर बैठी महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। घायल महिला की पहचान खैरा निवासी देवेंद्र रावत की 65 वर्षीय पत्नी मीणा देवी के रूप में हुई है।