आगरा: मदिया कटरा क्षेत्र से हीरा व्यापारी की कार में रखा हुआ बेग चोरो ने किया पार, घटना का सीसीटीवी हुआ वायरल
Agra, Agra | Jun 16, 2024 आगरा के थाना लोहामंडी अंतर्गत मदिया कटरा क्षेत्र में एक हीरा व्यापारी की कार से दो अज्ञात चोर ₹1 करोड़ कीमत के 38 हीरे से भरा बेग चोरी कर ले गए। उक्त घटना का सीसीटीवी रविवार को इंटरनेट पर वायरल हुआ हैं। हीरा व्यापारी नितिन मल्होत्रा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।