सदर: सिगरा पुलिस ने घर में चोरी करने वाले अभियुक्त को दबोचा, सामान किया बरामद
Sadar, Varanasi | May 15, 2026 वाराणसी के सिगरा थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त पंगा पुत्र रज्जन निवासी कीडगंज, प्रयागराज हाल पता नवाबगंज कानपुर नगर को लहरतारा पुल के नीचे गोल गुम्बद के पास से गिरफ्तार किया।