जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम देवगई, ताम्बेश्वरनगर एवं मितगई पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय विद्यालयों सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की, शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया तथा निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
#RuralDevelopment #PMAYG #MGNREGA #GoodGovernance #chhattisgarh
8 views | Balrampur, Chhattisgarh | Jun 19, 2026