जबलपुर: नगर निगम में कमरा नंबर 13 की छत की सीलिंग गिरी, कर्मचारी बाल-बाल बचे, वीडियो सामने आया
जबलपुर के नगर निगम कार्यालय के कमरा नंबर 13 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक छत की सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त कमरे में मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए, वरना एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना के तुरंत बाद कमरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें टूटे हुए मलबे और क्षतिग्रस्त फॉल सीलिंग को