महिला दिवस पर गोंदिया जिले में बाई गंगाबाई महिला अस्पताल में जिला स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी प्रजित नायर एवं जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम. मुरुगनंथन के मार्गदर्शन में हुआ। इस समय जिला शल्य चिकित्सक डा. पुरुषोत्तम पटले, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. अभिजीत गोल्हार, अतिरिक्त जिला शल्य चिकित्सक डा. तृप्ति कटरे, सहायक जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. अरविंदकुमार वाघमारे, जिला महामारी अधिकारी डा. निरंजन अग्रवाल, इ. उपस्थित थे