लोहरदगा: जिले के विद्यालयों में ब्रह्मकुमारी ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
भारत सरकार एवं प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त में चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार शाम 4 बजे लोहरदगा जिले के विभिन्न विद्यालयों में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और एक स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।