अशोक नगर: इंस्टाग्राम दोस्ती बनी ब्लैकमेल का जाल,फोटो वायरल करने की धमकी देकर लाखों के गहने ऐंठने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
अशोकनगर पुलिस ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक महिला को ब्लैकमेल कर लाखों के सोने के आभूषण हड़पने वाले दो आरोपियों को बुधवार शाम 5 बजे गिरफ्तार किया है।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके कब्जे से करीब 3 लाख 40 हजार रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि महिला की इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी से दोस्ती हुई।