महागामा: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर रेफरल अस्पताल महागामा में कार्यक्रम आयोजित कर टीवी मरीजों को पोषाहार टोकरी बांटी गई।
Mahagama, Godda | Jul 13, 2026 विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर महागामा रेफरल अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 20 टीवी मरीजों के बीच पोषाहार टोकरी बांटी गई। यह टोकरी मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए दी गई साथ ही परिवार नियोजन के साधन अपनाने वाले दंपतियों को बर्तन देकर सम्मानित किया गया। जिसका उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना है।