बिसवां: सांडा पुलिस चौकी के नवनिर्मित मंदिर में विधि विधान पूर्वक की गई शिव परिवार की स्थापना
Biswan, Sitapur | Jul 22, 2024 बिसवां कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी सांडा में नवनिर्मित मंदिर में सावन के पहले सोमवार के अवसर पर भगवान शिव परिवार की विधि विधान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना की गयी। बताते चलें की पुलिस चौकी सांडा में नवनिर्मित मंदिर का निर्माण एक वर्ष पूर्व प्रारंभ हुआ था जिसमें वर्तमान चौकी प्रभारी श्यामू कनौजिया के द्वारा शिव परिवार की स्थापना कराई गई है।