सैदपुर: जगदीशपुर में सेंटरिंग ठेकेदार पर चोरी से सीमेंट की बोरियाँ लादने का आरोप, पकड़े जाने पर पुलिस से की अभद्रता
सैदपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित निर्माणाधीन मकान से सीमेंट की बोरियाँ बिना किसी से पूछे वाहन में लाद रहे मनबढ़ को मकान मालिक ने रंगे हाथ धरे दबोचा। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि पेशे से ठेका लेकर मकान बनाने वाला उक्त मनबढ़ पुलिसकर्मी से भी उलझने लगा। जानकारी मिलने पर सैदपुर कोतवाली से पहुंची पुलिस टीम उसे पकड़कर थाने ले गई।