नवनिर्मित सिटी बस डिपो का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संचालक श्री भानुप्रताप सिंह भदौरिया जी ने निगम आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह जी एवं केंद्रीय टीम के साथ डी-मार्ट के सामने निर्माणाधीन सिटी बस डिपो का निरीक्षण किया।
इस दौरान ड्राइवर-कंडक्टर प्रशिक्षण भवन, बस पार्किंग, चार्जिंग प्वाइंट, प्रकाश व्यवस्था सहित यात्रियों एवं कर्मचारियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
सिटी बस सेवा के सुचारू, व्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। 🚌✨
#CityBus #Durg #UrbanTransport #CityBusDepot #DurgMunicipalCorporation
Durg, Chhattisgarh | Aug 28, 2026