विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत हुआ हितग्राहियों का सम्मान एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम
ग्रामोद्योग एवं माटीकला के तत्वावधान में विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर लक्ष्मी नगर, मंडला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 17 सितंबर 2023 से प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मध्यप्रदेश शासन में इस योजना का संचालन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों का फूल-मालाओं द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। ग्रामीण विकास एवं महिला उत्थान संस्थान के डायरेक्टर तथा अन्य अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को अपने पारंपरिक कार्यों में उन्नत किस्म के उत्पादों का निर्माण करने और उन्हें अमेज़न, फ्लिपकार्ट, मीशो जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तथा जी.आई. टैग के माध्यम से उचित मूल्य पर बेचने के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों की समस्याओं को सुना गया और पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की अड़चनों के निदान एवं निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Mandla, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026